Author: UmaAbhi
अजमेर (जस)। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा महिला अधिकरियों व कर्मचारियों हेतु हाथी भाटा स्थित कार्यालय में एक दिवसीय आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन प्रबंध निदेशक एन एस निर्वाण द्वारा किया गया। प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन में प्रबंध निदेशक एन एस निर्वाण ने संबोधित करते हुए कहा कि अजमेर विद्युत वितरण निगम महिलाओ को बेहतर वर्किंग एनवायरमेंट एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब आत्मनिर्भर होने के साथ साथ आत्मरक्षा के लिए भी जागरूक होना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि निकट भविष्य में अजमेर डिस्कॉम के सभी सर्किलों में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण शिविर के आयोजन कराए जाएंगे जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा साथ ही उनकी कार्यक्षमता में भी सुधार होगा। प्रशिक्षण के बारे में निगम के मुख्य अभियंता (प्रशिक्षण) बीएस सोनी ने बताया की ए.वी.ए.ए.डी.ए, फाउंडेशन नोएडा (यूपी) विषय विशेषज्ञों द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में अजमेर, नागौर व भीलवाडा जिले में कार्यरत एक्सईन, एईन, जेईन, कॉमर्शियल असिस्टेंट, सूचना सहायक, सहायक, कनिष्ठ लेखाकार, सहायक लेखाधिकारी सहित कुल 50 महिला अधिकारियो/कर्मचारियो ने भाग लिया। इस मौके पर महिला प्रतिभागियों को टी शर्ट का वितरण भी किया गया।
अजमेर (जसं)। यह केम्प माह के प्रथम जिले में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई में 212 प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। लोक सेवाओं की सहायक निदेशक श्रृद्धा गोमे ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था जिले के समस्त 139 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर माह के प्रथम गुरूवार ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई के दौरान 826 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें से 212 प्रकरणों का मौकै पर ही निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागों के 614 लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। उपखण्ड क्षेत्र अजमेर में 106, अंराई में 9, किशनगढ में 20, नसीराबाद में 9, पीसांगन में 15, पुष्कर में 6, रूपनगढ़ में 47 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई माह के द्वितीय गुरूवार 12 अक्टूबर तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई तृतीय गुरूवार 19 अक्टूबर को की जाएगी। उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई उपखण्ड अजमेर की कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्र, रूपनगढ, किशनगढ एवं पुष्कर की उपखण्ड कार्यालय में, उपखण्ड अंराई एवं पीसांगन की सम्बन्धित पंचायत समिति में तथा नसीराबाद उपखण्ड की जनसुनवाई के लिए श्रीनगर पंचायत समिति का स्थान निर्धारित किया गया है। श्रीनगर पंचायत समिति सभागार में आयोजित होने वाली उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था में जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित द्वारा जन सुनवाई कर प्राप्त परिवादों की मौके पर ही समीक्षा की जाएगी। इसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय जनसुनवाई तृतीय गुरूवार 19 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में होगी।
चुनावी गहमा-गहमी के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से अमित वाजपेयी, शादाब अहमद और सुनील सिंह सिसोदिया की हुई विशेष बातचीत के मुख्य अंश… Congress President Mallikarjun Kharge नई दिल्ली/ जयपुर। मल्लिकार्जुन खरगे के अनुसार यह लोगों में गलतफहमी हो रही है कि मोदी को गालियां दी जा रही है। भाजपा और मोदीजी खुद गालियां खाने के लिए हर बात को मोदी से जोड़ देते हैं। ऐसा लगता है कि भगवान का नाम कम और मोदी का नाम ज्यादा हो रहा है। खुद मोदी अपने भाषण में मोदी-मोदी बोलते हैं। चुनावी गहमा-गहमी के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से अमित वाजपेयी, शादाब अहमद और सुनील सिंह सिसोदिया की हुई विशेष बातचीत के मुख्य अंश… सवाल: कांग्रेस ने 2014 में चायवाला, 2019 में चौकीदार चोर है और अब चंदे का धंधा नारे लगाकर मोदी पर सीधे निजी हमले किए, आपको नहीं लगता कि इससे कांग्रेस को फायदे की जगह नुकसान ज्यादा होता?जवाब: देखिए, मोदी ने खुद ही कहा कि वो ट्रेन में चाय बेचते हैं। यदि किसी ने अपमान करने के लिए व्यक्तिगत टिप्पणी की है तो वो गलत है। मैं चायवाला था, जब कोई चुनाव में सहानुभूति के लिए यह बोलता है तो यह भी अनुचित है। मैंने कभी नहीं कहा कि मेरे पिता टैक्सटाइल मजदूर थे। मैंने 53 साल में कभी भी सहानुभूति के लिए यह नहीं बोला। भारत के लोग बेहद भावुक है। अरे यह बेचारा गरीब है। वहीं संविधान ने ही आपको प्रधानमंत्री और मुझे नेता प्रतिपक्ष बनाया। उसको बचाना भी हमारा फर्ज है। अब चंदा दो, धंधा लो कर ही रहे हैं। भाजपा ने कभी यह नहीं बोला कि यह भाजपा की गारंटी नहीं बोला। वो बोलते हैं कि मोदी ने यह किया, वो किया। यह मोदी गारंटी है, मोदी है तो मुमकिन है। इसलिए आप मुझे बताए कि विपक्ष किस पर टिप्पणी करे। यह लोगों में गलतफहमी हो रही है कि मोदी को गालियां दी जा रही है। माफ कीजिए, भाजपा और मोदी जी खुद गालियां खाने के लिए हर बात को मोदी से जोड़ देते हैं। ऐसा लगता है कि भगवान का नाम कम और मोदी का नाम ज्यादा हो रहा है। क्योंकि वो खुद ही बोलते फिर रहे हैं। मीडिया भी भाजपा का घोषणा पत्र नहीं बताता, बल्कि मोदी की गारंटी बताता है। सवाल: आप पहले पर्यवेक्षक बनकर राजस्थान आए अब अब पार्टी अध्यक्ष बन चुके हैं। न तो तब और न ही अब तक आप अशोक गहलोत एवं सचिन पायलट के बीच सुलह करा पाए। आप राजस्थान में कांग्रेस का भविष्य किसके हाथ ज्यादा सुरक्षित मानते हैं?जवाब: देखिए, यह व्यक्तिगत सवाल है। गहलोत और पायलट को छोड़ो, कांग्रेस पार्टी रहनी चाहिए। यह पार्टी 139 साल से जिंदा है। आगे भी जिंदा रहेगी। व्यक्ति आएंगे और जाएंगे। व्यक्ति से संस्था का कोई मतलब नहीं है। जिसका कांग्रेस विचारधारा में विश्वास है, वही रहते हैं। गहलोत और पायलट हमारे बड़े लीडर है। मैं दोनों का सम्मान करता हूं। कांग्रेस में हमेशा लोकतंत्र रहा है। हमारे यहां बड़े नेताओं में हमेशा डिफरेंसेस रहे हैं। गांधीजी और नेहरूजी के समय भी डिफरेंसेस रहे। गांधीजी और सुभाषचन्द्र बोस में भी डिफरेंसेस थे। भाजपा में एक आदमी बोलता है और दूसरा उस पर अमल करता है। उनके यहां दो लोग है और हमारे यहां सैकड़ों लोग है राय देने वाले काम करने वाले। सवाल: मोदी और भाजपा तो 400 पार सीट की गारंटी दे रहे हैं, कांग्रेस की कितनी सीट की गारंटी है?जवाब: मुद्दा यह नहीं है कि मोदीजी क्या कहते हैं? वो तो 600 पार का नारा भी दे सकते हैं। वैसे भी मोदी अपने आंकड़े बढ़ाते रहते हैं। वो चाहते हैं कि रूस की तरह यहां चुनाव हो, लेकिन देश की जनता ऐसा होने नहीं देगी। पहले भाजपा ने इंडिया शाइनिंग भी बोला था। आजकल मोदी के साथ अमित शाह 400 पार का प्रचार कर रहे हैं। इंडिया शाइनिंग के 2004 के नारे के समय हुआ क्या, शाइनिंग धरी रह गई और कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बन गई। वैसा ही आज भी लोगों में भ्रम पैदा कर रहे हैं कि हम आने वाले हैं। मुझे राजनीति में 50 साल हो गए लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा कि चुनाव घोषित होने के बाद कोई प्रधानमंत्री अपने सचिवों को बुलाकर आगे के 5 साल का प्लान तैयार करने बैठ जाए। यह सिर्फ अहंकार है। लोग इस अहंकार को तोडक़र रहेंगे। हमारा आंकड़ा उनको हराने के न्यूनतम अंक से ज्यादा होगा। सवाल: मध्यप्रदेश में लगता है कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को पार्टी ने चुनाव में अकेला छोड़ दिया है। साथ ही कांग्रेस सरकार को गिराकर भाजपा में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ भी पार्टी की रणनीति कमजोर नजर आती है।जवाब: ऐसा नहीं है। हम सभी जगह मजबूती से चुनाव लड़ते हैं। चुनाव के चरणवार प्रचार होता है। मध्यप्रदेश में भी मजबूती के साथ प्रचार किया जाएगा। आप लोग ख़ुद देख रहे हैं, सभी नेता मिलजुल कर प्रचार कर रहे हैं। सभी पार्टी के कैंडिडेट हैं, किसी लीडर के नहीं। सभी एकजुट और एकसाथ है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी पूरी कांग्रेस एकजुट होकर काम कर रही है। इसके सुखद परिणाम सामने आयेंगे। सवाल: भाजपा मोदी की गारंटी पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के पास चुनाव जीतने की क्या रणनीति और विजन है?जवाब: हमने ‘कांग्रेस न्याय पत्र’ के नाम से घोषणा पत्र दिया है। हमारे 5 न्याय और 25 गारंटी के एजेंडे में युवा, महिला, किसान, श्रमिक एवं सभी दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, जनरल वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर, सभी धर्म, सभी जाति, सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। हम गारंटी कार्ड लेकर घर-घर जा रहें हैं। डिजिटल माध्यम से करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल में कांग्रेस गारंटी पूरी होने का लोगों को अनुभव है। आप कर्नाटक की गृह लक्ष्मी योजना को देखें, इसमें 1.22 करोड़ गरीब महिलाओं को हर माह 2000 रुपए दिए जा रहे हैं। ताकि उनका आर्थिक सशक्तिकरण हो। इसी तर्ज़ पर देश के गरीब परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को हर साल 1 लाख रुपए देने का वादा किया गया है। ये कोई मामूली बात नहीं है। हमारी गारंटी सच्ची है और मोदी गारंटी घोटाला। मोदी गारंटी झूठ, फरेब और उन्हीं के शब्दों…
Other Links
Subscribe Newspaper
हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें और ताज़ा समाचारों से अपडेट रहें।
