अजमेर“संवाददाता। अंतराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के अंतर्गत रविवार को मेला मैदान में कैमल शो का आयोजन किया गया। राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा पुष्कर की होली को वैश्विक स्तर का दर्जा दिलाने के लिए आयोजित हो रहे अंतराष्ट्रीय होली महोत्सव में रविवार को ऊष्ट शो का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। ऊष्टू परेड में 32 ऊट गाडियों ने भाग लिया। परेड में कच्ची घोड़ी और कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति हुईं। उछ्ट परेड में रोबिलो एयरपोर्ट की स्क्राड़न लीडर पूनम, शहनाई वादक, उष्द श्रृंगार श्री अशोक टांक, लोक वाद्य नगाड़ा का वादन, कैमल सफारी, दिव्यांग विद्यार्थियो तथा विदेशी सैलानियों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की उष्ट् श्रृंगार प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने अपने ऊटो के साथ भाग लिया। इसमें सेवदड़ सीकर के विजेंद्र सिंह को प्रथम पुरस्कार के साथ में 5 हजार रूपए, चावंडिया के अशोक पंवार को द्वितीय पुरस्कार के साथ में 3 हजार रुपए तथा गनाहेड़ा के मोहन सिंह को तृतीय पुरस्कार के साथ में 2 हजार की राशि जीती। कार्यक्रम में उद्न नृत्य की संगीतमय प्रस्तुति की गईं। इसमें 7 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें मनवोचित नृत्य करतब, , हैरतंगेज कारनामे, ऊट और पालक का आपसी प्रेम , समझ , केमिस्ट्री तथा हार्मोनी , का प्रदर्शन किया। प्रतियोगी ऊटों ने गणमान्य व्यक्तियों का मालार्पण भी किया। प्रथम को 8हजार, द्वितीय को 7 हजार तथा तृतीय को 6हजार के साथ पुरस्कार दिया गया। प्रथम स्थान पर प्रभु सिंह, द्वितीय स्थान पर श्री मांगीलाल तथा तृतीय स्थान पर धर्मेन्द्र रहे। इसी प्रकार ढोलामारू प्रतियोगिता में दिनेश और मोरमा सपेरा प्रथम, प्रतीक वामन और पायल वामन द्वितीय तथा जवान नाथ एवं सेहरा सपेरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेला मैदान में उद्न पोलो खेल भी खेला गया। यह खेल प्रशासन तथा पर्यटको के दलों के मध्य हुआ। प्रशासन के दल में पुलिस महानिरीक्षक रुपिंदर सिंह , जिला कलक्टर अंश दीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट एवं पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार तथा पर्यटकों के दल में प्रतीक वासन, स्क्राडुन लीडर पूनम, निशांत वासन एवं पल्लव कुक्रेति थे। यह मैच टाई रहा। इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना गर्ग, देविका तोमर, उपखंड अधिकारी निखिल कुमार, जवाहर फाउंडेशन के शिव प्रकाश बंसल, पार्षद हेमंत जोधा, सैयद फैजल, अजय कृष्ण, पाल सिंह , हरिप्रसाद जाटव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंग्राष्रीय होली महोद्मव 2093 केमल गो का हुआ आयोजन
Keep Reading
Add A Comment
Other Links
Subscribe Newspaper
हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें और ताज़ा समाचारों से अपडेट रहें।
© 2025 Umasamwad. Designed by TechnoAce.

