अजमेर“संवाददाता। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठाड ने कहा कि जनप्रतिनिधि महंगाई राहत शिविर में सक्रिय भूमिका निभाएं। आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने सोमवार को अजमेर नगर निगम द्वार आयोजित शिविरों का अवलोकन किया | उन्होंने वार्ड 80 के लिए महात्मा गांधी विद्यालय वैशाली नगर में लगाए गए अस्थाई शिविर तथा नगर निगम परिसर में स्थापित स्थाई शिविर में लाभार्थियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान मॉडल स्टेट के रूप में उभर रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आमजन को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाजसेवी और स्वय सेवी संस्थाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को राहत प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए। जनप्रतिनिधि इस महंगाई राहत शिविर में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्हें अपने क्षेत्रा के प्रत्येक व्यक्ति को लाभान्वित करने का संकल्प लेना चाहिए। इससे मिलने वाले पुण्य कार्य से सभी खुशहाल होंगे। महगांई राहत कैम्प बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 500 रूपए में गैस सिलेंडर, चिरंजीवी योजना, दुर्घटना बीमा, 00 युनिट घरेलु मुफ्त बिजली, किसानों को दो हजार यूनिट बिजली योजना, फूड पैकेट, कामधेनु योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं मनरेगा में 25 दिन रोजगार के लिए महंगाई राहत कैम्प में पंजीकरण अवश्य करवाएं। अपने साथ-साथ जान पहचान वालों का भी पंजीयन सुनिश्चित होना चाहिए। नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्रा में कैम्प लगाकर आमजन को लाभ पहुंचाया जा रहा है। समाज के गरीब वर्ग को राहत दिलाने के लिए समस्त जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे है। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर ब्रजलता हाडा, आयुक्त सुशील कुमार, उपायुक्त सीता वर्मा, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, डॉ. राजकुमार जयपाल, महेंद्र सिंह रलावता, नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी, निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, महासचिव शिव कुमार बंसल, शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद खान, निर्मल बेरवाल, पवन ओड, अजय कृष्ण तेनगौर, नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, कपिल सारस्वत, हेमंत जोधा, लक्ष्मी बुंदेल, मुबारक अली, एडवोकेट सम्राट, मुन्नचर खान, हमीद चीता, अलखनन्दा गणपति नगर विकास समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्षद गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे । कडैल ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान तथा महंगाई राहत के कैंप में आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि गरीब का जीवन स्तर सुधारने में इन कैम्पों की विशेष भूमिका रहेगी। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने अजमेर जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित महंगाई राहत कैम्पों का शुभारम्भ एवं अवलोकन किया। कडैल ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में उन्होंने योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आव्हान किया। इसके अतिरिक्त कैम्प के साथ ही प्रशासन गांवों के संग शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें भी विभिन्न विभागों की सेवाएं मिल रही हैं। प्रत्येक व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जागरूक नागरिकों को अपने क्षेत्रा के व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करवाना चाहिए। समस्त परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य लेकर कार्य करें| इससे गरीब व्यक्ति को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान का विकास गरीब व्यक्ति के विकास पर निर्भर है। इसी को केन्द्र में रखकर सरकार ने ये योजनाएं बनाई है। उनका लाभ पात्रा व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए महंगाई राहत शिविर आयोजित किए जा रहे है। गरीब को महंगाई से राहत देना सरकार की प्राथमिकता है। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने कहा कि सरकार ने गरीब व्यक्ति को केन्द्र में रखकर कार्य किया है। लाभार्थियों को अन्य व्यक्तियों का पंजीयन करवाने का भी प्रयास करना चाहिए। शत प्रतिशत पंजीयन होने से शिविर अधिक फलदायक होंगे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच घनश्याम सिंह राठौड़, उपखण्ड अधिकारी निखिल कुमार, तहसीलदार संदीप कुमार, विकास अधिकारी विजय सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जीया देवी के ज्ञान को किया सम्मानित कड़ेल ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धमेन्द्र राठौड़ ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से विभिन्न सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्रश्न पूछे। स्थानीय निवासी जीया देवी ने समस्त योजनाओं के बारे में सटिक जानकारी प्रदान की। इस पर राठौड़ ने जीया देवी को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया।
जनप्रत्िनिधि निभाएं सक्रिय भूमिका- राज्यमत्री धर्मेन्द्र राहौड़
Keep Reading
Add A Comment
Other Links
Subscribe Newspaper
हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें और ताज़ा समाचारों से अपडेट रहें।
© 2025 Umasamwad. Designed by TechnoAce.

