अजमेर“संवाददाता। तीर्थराज पुष्कर सरोवर में गन्दे पानी की आवक को रोकने के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर प्रगति पर है। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि बरसाती पानी के साथ-साथ शहर का गंदा पानी सरोवर में जाने के कारण पवित्रा जल प्रदूषित हो रहा था एवं घाटों का वातावरण दूषित हो रहा था। काफी लंबे समय से पुष्कर वासियों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा था और यह समस्या नासूर साबित हो रही थी पिछले 0 साल में कई बार घोषणा हुई पर मूर्त रूप नहीं यह सखी। समस्या के समाधान के लिए राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीड़ा उठाया और स्ट्राम वाटर ड्रेनेज योजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि पवित्रा सरोवर में गंदे पानी की आवक रोकने के पुख्ता व्यवस्था की जा रही है एवं मानसून आने से पूर्व समयबद्ध निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अजमेर के जिला कलेक्टर अंशदीप एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा एसडीएम पुष्कर सहित कई अधिकारी नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी एवं समन्वय कर रहे हैं निगम । अध्यक्ष राठौड ने बताया कि तीर्थराज पुष्कर के विकास जीलेंद्वार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा । विकास कार्यों के लिए राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 500 करोड़ रुपए की राशि का अनुमोदन किया है। इस राशि से चरणबद्ध निर्माण कार्य कराए जायेंगें। राठौड़ ने दी सिन्धी भाषा दिवस की शुभकामनाएं, अजमेर 09 अप्रेल। 0 अप्रेल 4967 को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा को मान्यता मिलने के उपलक्ष में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले सिन्धी भाषा दिवस की आरटीडीसी सिन्धी भाषा सरकारी कामकाज की भाषा बनी और सिन्धी भाषा की अकादमियों, अध्यक्ष, राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र राठौड़ ने सिन्धी समाज को बधाई दी। राठौड़ ने अपने बधाई संदेश में कहा कि देश की सशक्त प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश के संविधान में सिन्धी भाषा को मान्यता प्रदान करवाकर देश को अनेकता में एकता का संदेश दिया और भारतवर्ष को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि सिन्धी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करके मान्यता दिलवाने से काउंसिल और आयोग बनने का रास्ता बना, इससे सिन्धी भाषा का विकास सुनिश्चित हुआ। इस अवसर पर अजमेर सिन्धी समाज के मोहन चेलानी, राधा किशन आहूजा, जगदीश अबिचंदानी, चन्द्र बालानी, महेश होतचंदानी, राजकुमार जेठानी, दिलीप कलवानी, हरीश कुमार ने राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेन्द्र राठौड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर राजस्थान सिन्धी अकादमी के शीघ्र गठन
एुष्कर स्रोक् में गंदे पाती की आवक को रोकने के लिए निर्माण कार्य बुद्ध स्तर
Other Links
Subscribe Newspaper
हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें और ताज़ा समाचारों से अपडेट रहें।
© 2025 Umasamwad. Designed by TechnoAce.

